केजरीवाल और भगवंत मान ने साबरमती आश्रम का किया दौरा

Last Updated 03 Apr 2022 05:42:46 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया।


केजरीवाल और भगवंत मान ने साबरमती आश्रम का किया दौरा

आम आदमी पार्टी के ये दोनों नेता शहर की दो-दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार रात को पहुंचे। भाजपा शासित गुजरात में उनकी यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाये।

उन्होंने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किए और आश्रम के अधिकारियों ने उन्हें चरखे की एक प्रतिकृति तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं।

इससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था। उन्होंने कहा, मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है।

आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बताया, केजरीवाल आज शाम को शहर के पूर्वी क्षेत्रों में दो किलोमीटर का रोडशो करेंगे।

भाषा
अहमदाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment