प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार बने गोवा के मुख्यमंत्री, 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Last Updated 28 Mar 2022 11:28:49 AM IST

गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने सोमवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को आठ अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ दिलाई।


प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार बने गोवा के CM

जिन आठ मंत्रियों ने शपथ ली उनमें विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौडे और अतानासियो मोनसेरेट शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि गोडिन्हो को छोड़कर, आठ में से पांच मंत्री पूर्व कांग्रेस नेता हैं, जो पिछले पांच वर्षों में भाजपा में शामिल हुए हैं। गोडिन्हों छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे।

आयोजन स्थल पर 2,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

भाजपा ने 14 फरवरी को हुए चुनाव में 20 सीटें जीती थीं, जो 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत से सिर्फ एक कम है। उसे पांच अन्य विधायकों- तीन निर्दलीय और दो महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है।
 

आईएएनएस
पणजी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment