किसान नेता ने राजनीतिक पार्टी बनाई, पंजाब विधानसभा में हिस्सा लेगी

Last Updated 18 Dec 2021 11:06:33 PM IST

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई और आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में लड़ने की घोषणा की।


किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य चढूनी ने यहां मीडिया को बताया कि संयुक्त संघर्ष पार्टी आगामी चुनावों में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उनकी पार्टी का मकसद मैदान में बेहतर उम्म्मीदवारों को लाना है।

उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी।



उन्होंने हालांकि खुद चुनावों में हिस्सा लेने से मना कर दिया है।

आईएएनएस
चंड़ीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment