पंजाब: विधायक दल की बैठक खत्म, सोनिया गांधी तय करेंगी अगले CM का नाम

Last Updated 18 Sep 2021 06:45:55 PM IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में नए मुख्यमंत्री का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया है।


हरीश रावत ने बैठक के बाद बताया कि पंजाब कांग्रेस में सभी ने कहा है कि हम अपनी पुरानी परंपरा का पालन करते हुए चाहते हैं कि पहले की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सीएलपी(कांग्रेस विधायक दल) के नेता का चयन करें।

 

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और 50 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की। राज्य में विधानसभा चुनाव से महज चार महीने पहले यह उठापटक चल रही है।

इस बीच सिंह ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था और अटकलें थीं कि उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लेकिन उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच रिश्ते कभी गर्मजोशी वाले नहीं रहे।
 
 

एजेंसी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment