PM Modi Kolkata Rally: मंच पर पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, BJP में हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड मैदान में होने वाली रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मंच पर पहुंच चुके हैं।
|
प्रधानमंत्री मोदी करीब दो बजे संबोधन करेंगे। उनके पहुंचने के डेढ़ घंटे पहले ही मिथुन चक्रवर्ती भाजपा के चुनावी मंच पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मिथुन चक्रवर्ती बंगाल की जनता को संबोधित कर सकते हैं।
West Bengal: Actor Mithun Chakraborty joins Bharatiya Janata Party at PM's rally at Brigade Parade Ground, Kolkata pic.twitter.com/fj7bB5EQzb
— ANI (@ANI) March 7, 2021
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बीते 16 फरवरी को मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से भेंट की थी। जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगीं थीं। अब प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली में उनके मंच शेयर करने के साथ ही तय हो गया कि अब वह चुनाव में भाजपा के लिए कैंपेनिंग करेंगे।
चक्रवर्ती ने शनिवार शाम को यहां पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी।
रैली के लिए निकले तमाम भाजपा समर्थकों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती रैली में शामिल होंगे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा जिसके लिए मोदी रैली करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि चुनावी रैली में लगभग दस लाख लोग शामिल होंगे।
मिथुन चक्रवर्ती की यह दूसरी राजनीतिक पारी शुरू हुई है, इससे पूर्व वह तृणमूल कांग्रेस के कोटे से अप्रैल 2014 में राज्यसभा पहुंचे थे।
| Tweet |