पंजाब में आप के सम्मेलन को केजरीवाल करेंगे संबोधित : भगवंत मान

Last Updated 22 Feb 2021 08:42:08 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के बाघापुराना में 21 मार्च को होने वाले महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।


आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान (file photo)

यह जानकारी आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने आज यहां पत्रकारों को दी। आप नेताओं ने कहा कि किसान महासम्मेलन में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पंजाब के सभी हिस्सों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

आप नेताओं ने कहा कि पार्टी चाहती है कि कृषि कानूनों को तुरंत रद्द किया जाए। इस महा सम्मेलन के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार को संदेश भेजा जाएगा कि वो तुरंत किसानों की बात माने और कृषि कानूनों को निरस्त करे अन्यथा इसके परिणाम राज्य के किसानों के लिए हानिकारक होंगे।

पार्टी ने पंजाब के गांवों में सार्वजनिक बैठकें कीं ताकि लोगों को खेती कानूनों और उसके परिणामों के बारे में बताया जा सके। आप ने पंजाब की पंचायतों को ग्राम सभा बुलाने और इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए प्रेरित किया। आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली पहली पार्टी है।

पार्टी नेताओं ने किसानों के पक्ष में लोहड़ी मनाई और केंद्रीय कृषि कानूनों की प्रतियों को विरोध करते हुए जलाया।

दिल्ली के सीएम ने भी विधानसभा का विशेष सा बुलाया था और केंद्रीय कृषि कानूनों की प्रतियां फाडक़र मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था। आप सांसद भगवंत मान और संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने खेती कानूनों का विरोध किया।

आप नेताओं ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी शुरू हो चुकी है और मार्च में पंजाब में एक नई जागृति दिखाई देगी। रैली के माध्यम से इन दलों के पाखंड का पर्दाफाश होगा।‘आप’किसानों के आंदोलन को मजबूत बनाएगी। पारंपरिक दल चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, किसान आंदोलन को कुचल नहीं सकते।

वार्ता
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment