पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है: BJP राज्य प्रमुख

Last Updated 25 Nov 2020 02:48:39 PM IST

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि राज्य ‘दूसरा कश्मीर’ बन गया है क्योंकि यहां हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है।


पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष (फाइल फोटो)

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए घोष पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान दें, जहां ‘‘कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है’’।

घोष ने बीरभूम जिले में ‘चा-चक्रा’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। यहां केवल एक फैक्ट्री चल कर रही है - बम बनाने की फैक्ट्री।’’

उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घोष राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून के शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।’’

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment