तामिलनाडु ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी, पुरुषों की तुलना में ज्यादा संख्या में महिला मतदाता
Last Updated 16 Nov 2020 03:47:09 PM IST
भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु के लिए मतदाता सूची जारी की, जिसमें पुरुषों की तुलना में ज्यादा संख्या में महिला मतदाता पंजीकृत हैं।
![]() |
मतदाता सूची के मसौदे के अनुसार, तमिलनाडु में लगभग 6.10 करोड़ मतदाता हैं, 3.01 करोड़ पुरुष, 3.09 करोड़ महिलाएं और 6,385 ट्रांसजेंडर हैं।
मतदाता सूची में सुधार या बदलाव के लिए लोगों को सक्षम बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पहला शिविर 21 और 22 नवंबर को और अगला 12 और 13 दिसंबर को लगाया जाएगा।
| Tweet![]() |