कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

Last Updated 19 Sep 2020 07:27:59 PM IST

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री अश्वत नारायण शनिवार को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए।


कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री अश्वत नारायण(फाइल फोटो)

वह अब होम आइसोलेशन में हैं। नारायण ने कहा, "सोमवार से मानसून सत्र शुरू होने से पहले, मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। मैं एसिम्पटोमिक हूं और होम आइसोलेशन में रहूंगा।"

नारायण(51) सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के तीन उप मुख्यिमंत्रियों में से एक हैं और मालोश्वरम विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

अन्य दो उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल और लक्ष्मण सावदी हैं।

नारायण ने कहा, " मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील करता हूं।"

 

 

आईएएनएस
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment