पंजाब की 98 वर्षीय महिला मास्क बनाकर लोगों की कर रही मदद

Last Updated 21 Apr 2020 04:23:25 PM IST

पंजाब में 98 वर्षीय महिला को कोरोनोवायरस महामारी ने 'योद्धा' बना दिया। वह लोगों के लिए फेस मास्क बना रही है ताकि उसे पहन कर लोग सड़कों पर निकल सकें।


पंजाब के मोगा शहर की गुरदेव कौर

महिला का नाम गुरदेव कौर है, जो पंजाब के मोगा शहर निवासी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरदेव कौर का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कहती हैं, "हम फेस मास्क बना रहे हैं और राहगीरों के बीच मुफ्त में बांट रहे हैं।"

उसकी धूमिल दृष्टि उसे निराश नहीं कर रही है, उसने कहा कि उसकी बहू, पोते और उसका पूरा परिवार इस महामारी से लड़ने के लिए मास्क बना रहा है।

महिला ने लोगों से लॉकडाउन मानदंडों का पालन करने और एक दूसरे की मदद करने की अपील की।


महिला रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक काम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से खुद को बचाने के लिए एहतियात बरतें तथा सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

उनके जज्बे की सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "पंजाब का सबसे मजबूत कोरोना योद्धा मोगा से 98 वर्षीय गुरदेव कौर है, जो अपने परिवार के साथ पंजाब के लिए मास्क सिलाई कर रही है।"

 

 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment