नकदी की तंगी में जी रहे रूसी जोड़े को तमिलनाडु की पहाड़ियों से बचाया गया

Last Updated 20 Apr 2020 03:40:05 PM IST

तमिलनाडु पुलिस ने तिरुवनमलाई में अन्नमलाई पहाड़ियों पर चढ़े एक ऐसे रूसी जोड़े को बचा लिया है जिसके पास धन नहीं था।


पुलिस के अनुसार, रूसी जोड़ा, विक्टर मकसुतोव और तातियाना सिमोनेवा, एक आध्यात्मिक यात्रा पर यहां आया था और दोनों तिरुवन्नामलाई में रह रहे थे। वे यहीं के एक आश्रम में उपलब्ध भोजन ले रहे थे।

कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए किए गए बंद के दौरान उनके पैसे खत्म हो गए और वे अपने रहने की जगह का किराया देने में असमर्थ हो गए। इस पर दोनों लोगों ने पहाड़ियों पर चढ़कर गुफा में रहने का फैसला किया।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने उन्हें पहाड़ियों पर चढ़ते हुए देखा और अधिकारियों को सूचित किया।

इसके बाद पुलिस ने ड्रोन के उपयोग से उनको खोजा और रविवार को उन्हें नीचे उतारा गया।

उनकी समस्या को सुनकर, पुलिस ने जोड़े को एक गैर-सरकारी संगठन से संबंधित स्थान पर रखा है और उन्हें किराने के सामान की आपूर्ति करने का आश्वासन भी दिया है।

रूसी जोड़े का कोरोनावायरस परीक्षण निगेटिव आया है।

कुछ समय पहले, अधिकारियों ने अन्नामलाई पहाड़ियों की एक गुफा से एक चीनी नागरिक को नीचे उतारा था। उसका भी कोरोनावायरस परीक्षण निगेटिव आया था। उसे एक अस्पताल में रखा गया था।
 

आईएएनएस
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment