महाराष्ट्र: ठाणे में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत, 2 घायल
Last Updated 22 Jan 2020 11:25:57 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को विस्फोट हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
|
बदलापुर के एमआईडीसी परिसर में स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद सुबह लगभग नौ बजे विस्फोट हो गया। उस समय फैक्ट्री में कई कर्मी सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे थे।
कंपनी का नाम केजे रेमेडीज है और दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं।
धमाके कारण फिलहाल पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
| Tweet |