महाराष्ट्र: वैन नदी में गिरी, 7 मजदूरों की मौत

Last Updated 30 Nov 2019 12:10:25 PM IST

उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिले में तेज गति से आ रही एक वैन पुल से टकराकर नदी में गिर गयी, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए।


पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा विन्चुर गांव के समीप चालीसगांव-धुले राजमार्ग पर हुआ, जब वैन चालक ने बोरी नदी पर बने पुल को पार करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

अधिकारी ने बताया कि वाहन पुल की मुंडेर से टकराया और नदी में गिर गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।     

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले प्रवासी मजदूर गन्ने की खेती के लिए उस्मानाबाद जा रहे थे।     

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए धुले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    
 

भाषा
धुले


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment