आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे राजभवन के लिए रवाना

Last Updated 11 Nov 2019 06:32:57 PM IST

शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र एंव विधायक आदित्य ठाकरे और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिये रवाना हो गये।


आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे राजभवन के लिए रवाना हो गये हैं

राज्यपाल से मिलने के लिये उन्हें 6:45 बजे का समय लिया है।

महाराष्ट्र में एक नये राजनीतिक समीकरण का उदय होने वाला है। शिव सेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कंधे पर बैठ कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पर दस्तक दे रही है। शाम सात बजे सारी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद ये राजनीतिक पार्टियां संवाददाताओं से बात करेंगी तब इस संबंध में स्पष्ट हो सकेगा कि कांग्रेस और राकांपा शिव सेना को बाहर से समर्थन दे रही है या सरकार में भी शामिल होंगी।

शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक से पहले ठाकरे ने सोनिया गांधी से फोन पर बात की। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए कांग्रेस का समर्थन मांगा।

शिवसेना का एक प्रतिनिधि मंडल आदित्य ठाकरे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में सोमवार शाम राज्यपाल भगल सिंह कोशियारी से मिलने के लिए राज भवन के लिए रवाना हुआ। 

शिवसेना महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय सदन में दूसरी बड़ी पार्टी है जिसके 56 विधायक हैं। भाजपा के 105 विधायक है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के क्रमश: 44 और 54 विधायक है। 

शिवसेना को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सोमवार की शाम साढे सात बजे तक का समय दिया गया है।

ठाकरे ने मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की।

 

 

 

भाषा/वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment