खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, नए मंत्री लेंगे शपथ

Last Updated 13 Nov 2019 11:06:51 AM IST

हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंत्रिपरिषद का गुरुवार को विस्तार होने वाला है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर(फोटो)

सूत्र बता रहे हैं कि दिन में 11 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जननायक जनता पार्टी(जजपा) के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बनाई थी।

अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भरोसे ही राज्य की सरकार चल रही थी। पूरी तरह कैबिनेट का गठन न होने के कारण अपेक्षित गति से सरकार नहीं चल पा रही थी।

दरअसल जजपा और भाजपा के बीच मंत्रिपदों की संख्या और विभागों का बंटवारा न होने के कारण मंत्रिपरिषद विस्तार में देरी हो रही थी। सूत्र बता रहे हैं कि बातचीत सुलझ जाने के बाद गुरुवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा।

 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment