उफनती तवी नदी में फंसे मछुआरों को एयरलिफ्ट किया गया

Last Updated 19 Aug 2019 05:40:51 PM IST

जम्मू कश्मीर की उफनती तवी नदी में फंसे चार मछुआरों को एक साहसिक अभियान में भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर से सोमवार को एयरलिफ्ट किया गया।


तवी नदी में फंसे मछुआरों को एयरलिफ्ट किया

जम्मू कश्मीर मे अधिकारियों ने बताया कि वे बागवती नगर में एक झील बनाने के लिए एक निर्माणाधीन संरचना के एक खंभे के नीचे बने एक ठोस प्लेटफार्म पर फंसे हुए थे।      

अधिकारी ने बताया कि आपदा मोचन बल और पुलिस के जवान मछुआरों तक पहुचने में विफल रहे थे, इसके बाद वायुसेना को बुलाया गया। उफनती तवी नदी में फंसे चार मछुआरों को एक साहसिक अभियान में भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर से सोमवार को एयरलिफ्ट किया।

वायुसेना कर्मी प्लेटफार्म पर उतरे और रस्सियों की सीढी के सहारे उनलोगों को एयरलिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि अचानक हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ गया।

    

उन्होंने बताया कि फंसे लोगों में से दो को एक बार में एयरलिफ्ट किया गया।      

एक अन्य घटनाक्रम में हरकी पौड़ी के निकट नदी में फंसे एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने बचा लिया।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment