मुंबई तट पर नाव डूबी, छह को बचाया गया, एक लापता

Last Updated 18 Mar 2019 04:30:20 PM IST

मुंबई के वर्ली तट पर अरब सागर में सोमवार को एक नाव डूब गई। उसमें सवार छह लोगों को बचा लिया गया जबकि एक व्यक्ति लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि नाव ‘रेवती’ में सात लोग सवार थे और राहत कार्य के लिये तट रक्षक हेलीकॉप्टर और गश्ती नौका के साथ ही मुंबई पुलिस की तटीय इकाई के कर्मियों को तैनात किया गया है। इस नौका का इस्तेमाल दूसरी फंसी हुई नौकाओं को निकालने के लिये होता था।         

तटरक्षक के प्रवक्ता ने कहा कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त रेवती मुंबई से तारापुर जा रही थी।          

उन्होंने कहा कि बचाव के लिये एक संदेश मिला था जिसके बाद निगरानी कार्य में तैनात द्रुत गश्ती नौका तटरक्षक पोत अमर्त्य को तलाश और राहत अभियान के लिये भेजा गया।

उन्होंने कहा कि आईसीजीएस अमर्त्य मौके पर पहुंचा और डूबती नाव में से छह लोगों को बचा लिया।          

उन्होंने कहा कि नौका में सवार सातवें शख्स की तलाश के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस काम में दो पोत और एक चेतक हेलीकॉप्टर लगाया गया है।         

उन्होंने कहा कि समुद्र और आकाश से लापता शख्स की तलाश के लिये समन्वित अभियान चलाया जा रहा है।         

उन्होंने बताया कि नाव से बचाए गए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उनकी हालत स्थिर है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment