प. बंगाल सरकार ने मनाया ‘सुभाष उत्सव’

Last Updated 24 Jan 2019 05:04:27 AM IST

पश्चिम बंगाल सरकार बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती को ‘सुभाष उत्सव’ के रूप में राज्य भर में मनाई।


दार्जिलिंग : नेताजी सुभाष बोस की 122वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करतीं प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (फोटो : देबज्योति चक्रवर्ती)।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मौके पर देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, कदम कदम बढ़ाए जा.. देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती के मौके पर नमन। सुभाष उत्सव राज्य के सभी जिला मुख्यालयों तथा गोरखा प्रादेशिक प्रशासन के साथ 342 ब्लॉक, 118 नगरपालिकाओं, छह नगर निकायों तथा कोलकाता नगर निगम के 144 वाडरें में मनाया जा रहा है। इस समारोह का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान नेताजी के जीवन और कार्यों को दर्शाने के लिए रैलियां, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं तथा कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

इसके साथ ही इंडियन नेशनल आर्मी का प्रसिद्ध गीत कदम कदम बढ़ाए जा..जैसे अन्य गीत बजाए जाएंगे। देश के महान सपूतों की याद में जुलूस निकाले जा रहे हैं।

वार्ता
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment