Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज
राष्ट्रीय राजधानी में आज (मंगलवार) को बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश होने की पहले ही जानकारी दी थी।
![]() दिल्ली में हल्की बारिश से् बदला मौसम का मिजाज |
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटों की अवधि में कोई बारिश नहीं हुई। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा। लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश हो रही है। जिससे मौसम में ठंडक आ गयी है।
सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा' माना जाता है, 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।
| Tweet![]() |