Chaitanyananda Aarrested: स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती दिल्ली पुलिस ने किया आगरा से गिरफ्तार
Last Updated 28 Sep 2025 09:26:19 AM IST
दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश के आगरा से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
![]() |
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरस्वती (62) को आगरा में ढूंढ़ निकाला।
इससे पहले, पुलिस ने सरस्वती से जुड़े कई बैंक खातों में जमा आठ करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक लगा दी थी।
स्वयंभू धर्मगुरु के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह छात्राओं को देर रात उसके कमरे में आने के लिए मजबूर करता था और उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता था। उस पर अपने फोन के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखने का भी आरोप है।
| Tweet![]() |