‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, हमलावर हिरासत में, BJP ने की निंदा

Last Updated 20 Aug 2025 09:47:18 AM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर आज सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर साप्ताहिक जन सुनवाई (Public Hearing) के दौरान कथित तौर पर हमला करने की खबर आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा - BJP) ने इसकी जानकारी दी।


हमले के तुरन्त बाद ही दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने की निंदा

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने एक संदेश में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए ‘‘हमले’’ की ‘‘कड़ी’’ निंदा की है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ने ‘‘हमला’’ किया।

आरोपी ने पहले कागज दिये, फिर किया हमला

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि व्यक्ति ने जन सुनवाई के दौरान पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment