दिल्ली के मंगोलपुरी में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम जारी
Last Updated 22 Jun 2025 03:39:50 PM IST
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
![]() दिल्ली के मंगोलपुरी में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम जारी |
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि केवल अनधिकृत निर्माण को ही गिराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘हमने अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस कर्मियों की सात कंपनियां तैनात की हैं। किसी को कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जायेगा।’’
| Tweet![]() |