Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल की जान से हो रहा खिलवाड़ : आतिशी

Last Updated 16 Jul 2024 07:40:04 AM IST

दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने सोमवार को कहा कि तिहाड़ जेल के डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार नीचे गिर रहा है और उनका वजन भी कम होता जा रहा है।


Arvind Kejriwal

शुगर लेवल के खतरनाक स्तर तक गिरने से मात्र 20 से 30 मिनट के अंदर कोई व्यक्ति कोमा में जा सकता है, उसे ब्रेन स्ट्रोक-ब्रेन हैमरेज हो सकता है और उसकी मौत हो सकती है।  
उन्होंने कहा कि जेल में सोते समय पांच बार अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिरकर 50 तक पहुंचा है, ऐसी स्थिति में सीएम अरविंद केजरीवाल की जान काे खतरा है। अगर इसी तरह अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरता रहा, तो वो कोमा में जा सकते है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है और उनका ब्रेन परमानेंट डैमेज हो सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों के बेटे, उनके भाई अरविंद केजरीवाल को पूरा देश एक राजनीतिक नायक के रूप में देखता है। लेकिन, आज उनकी जान को भाजपा ने खतरे में डाल दिया है। भाजपा इस कदर गिर गई कि सोमवार सुबह तिहाड़ प्रशासन से कुछ डॉक्यूमेंट्स लेकर मीडिया में रिलीज कर दिए कि अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं है। लेकिन, कितना भी झूठ बोला जाए, अंत में जीत हमेशा सच्चाई की होती है।

उन्होंने बताया कि तिहाड़ जेल के मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट ने साफ किया कि जेल में अरविंद केजरीवाल की जान से खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा देश की जनता से नहीं डरती, तो भगवान से डरे और अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करें।

आतिशी ने कहा कि सभी की पता है कि अरविंद केजरीवाल को गंभीर डायबिटीज है और लो शुगर लेवल होने से उनकी जान को खतरा हो सकता है। भाजपा को पता होना चाहिए कि कितना भी झूठ बोला जाये, लेकिन अंत में जीत हमेशा सच्चाई की होती है।

भाजपा ने जो डॉक्यूमेंट्स मीडिया में रिलीज किए हैं, उन्हीं में तिहाड़ जेल के मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट है। ये रिपोर्ट साफ-साफ दिखा देती है कि अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ क्या खिलवाड़ हो रहा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment