Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने नम आंखों से दिल्ली महिला आयोग को अलविदा कहा

Last Updated 06 Jan 2024 09:01:34 AM IST

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी स्वाति मालीवाल ने खुद एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो साझा कर के दी।


Delhi : शुक्रवार को आठ साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करतीं स्वाति मालीवाल। फोटो : एसएनबी

स्वाति मालीवाल ने इस्तीफा देने के बाद एक्स पर पोस्ट किया, पल दो पल मेरी कहानी .. आज नम आंखों से दिल्ली महिला आयोग को अलविदा कहा।

आगे लिखा की आठ साल कब बीत गए पता ही नहीं चला। यहां रहते हुए बहुत उतार चढ़ाव देखे। अपना हर दिन दिल्ली और देश की भलाई को समर्पित किया। लड़ाई खत्म नहीं हुई है, अभी बस शुरूआत है।

जारी वीडियो में मालीवाल त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करते वक्त भावुक दिख रही हैं। वह आईटीओ पर विकास भवन स्थित कार्यालय से जाने से पहले अपने सहकर्मियों से गले मिलीं।

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार सुबह ही अपने दफ्तर में पिछले आठ वर्षो में किए गए कार्यों का एक लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान हमने एक लाख 70 हजार शिकायतों पर सीधे काम किया है।

दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को 500 से ज्यादा सुझाव भेजे हैं। 60 हजार से अधिक यौन उत्पीड़ितों की काउंसलिंग की गई है। महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 पर लगभग 41 लाख कॉल आई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग कभी भी डरा नहीं।

 

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment