जंतर-मंतर पर लगभग 50 Palestine समर्थक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
Last Updated 27 Oct 2023 05:54:00 PM IST
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 50 फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोग इजराइल-हमास संघर्ष के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे।
![]() जंतर-मंतर पर Palestine समर्थक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया |
दिल्ली पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पास के पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। उनके पास आंदोलन की अनुमति नहीं थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
दरअसल, इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमास ने हमला किया था। जिसमें 1,400 लोग मारे गए थे और 220 से अधिक को बंधक बना लिया गया था।
बुधवार को एक टेलीविजन संबोधन में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की थी कि तटीय पट्टी पर लगभग तीन सप्ताह के हवाई हमलों के बाद इजराइल गाजा में "जमीनी घुसपैठ की तैयारी" कर रहा है।
| Tweet![]() |