Delhi Flood : यमुना के जलस्तर में कमी के बावजूद दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति कायम

Last Updated 15 Jul 2023 12:46:01 PM IST

यमुना नदी के जलस्तर में मामूली कमी के बावजूद शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बरक़रार है।


यमुना के जलस्तर में कमी के बावजूद दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति कायम

शनिवार सुबह तक जलस्तर 207.53 मीटर था, जो अभी भी खतरे के स्तर से 2.20 मीटर ऊपर है, लेकिन शुक्रवार के आंकड़े 208.35 से थोड़ा कम है।

जो इलाके अभी भी जलमग्न हैं उनमें आईटीओ, राजघाट, आईएसबीटी और मथुरा रोड शामिल हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि आईटीओ बैराज का पहला गेट 20 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद खोला गया था।

गेट खोलने के लिए गोताखोर को कंप्रेसर का उपयोग कर गाद हटाने के लिए गहराई तक जाना पड़ा।

लेकिन अन्य गेट बंद रहने से नदी का पानी मुख्य सड़क तक पहुंचता रहा।

गुरुवार को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई|

राजधानी के अन्य प्रमुख इलाकों जैसे मुखर्जी नगर, मॉडल टाउन, सिविल लाइंस और मजनू का टीला में भी बड़े पैमाने पर जलभराव देखा गया।

गुरुवार को बाढ़ का पानी केजरीवाल के आवास के पास तक पहुंच गया था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment