सांसदों से वेतन का एक हिस्सा बालासोर हादसे में शोक संतप्त परिजनों को देने की अपील: Varun Gandhi
Last Updated 03 Jun 2023 04:47:45 PM IST
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना को हृदय विदारक बताते हुए सभी सांसदों से घटना में मारे गए व्यक्तियों के शोक संतप्त परिजनों को मदद देने की अपील की है।
![]() भाजपा सांसद वरुण गांधी |
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सभी सांसदों से आगे आकर दुर्घटना पीड़ित परिवारों की मदद करने और अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों को देने की अपील की।
वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, ओडिशा की रेल दुर्घटना हृदय विदारक है। जो परिवार इस हादसे से टूटे हैं हमें उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना होगा। मेरा सभी साथी सांसदों से निवेदन है कि हम सभी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आयें।
इस दुघर्टना में न्याय मिलने की वकालत करते हुए वरुण गांधी ने यह भी कहा कि, पहले उन्हें सहारा मिले, फिर न्याय।
| Tweet![]() |