दिल्ली में एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला

Last Updated 14 Feb 2023 04:48:43 PM IST

दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रिज में मंगलवार सुबह एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिसकी पहचान मित्रांव गांव के साहिल गहलोत के रूप में हुई है।


दिल्ली में एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला

पुलिस को मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित ढाबे में एक युवती का शव छिपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

अधिकारी ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल का लड़की से लंबे समय से प्रेम संबंध था और वो उसकी शादी का विरोध कर रही थी।

इस बारे में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment