दिल्ली एलजी, सीएम ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह भारत का 74वां गणतंत्र दिवस है।
![]() दिल्ली एलजी, सीएम ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं |
इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी के लोगों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।
केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा है कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। भारत में गणतंत्र की स्थापना करने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत कुबार्नी दी है। अब अपने गणतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सब की है।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर शहीदों को नमन किया और कहा कि आइए हम अपने संविधान में निहित आदर्शों मूल्यों और प्रणालियों के पोषण सुरक्षा और मजबूती के लिए खुद को फिर से समर्पित करें, और एक मजबूत शांतिपूर्ण शक्ति संपन्न भारत बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।
| Tweet![]() |