सोनिया के करीबी ए के एंटनी पहुंचे 10 जनपथ, दोनों के बीच बैठक शुरू
कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य ए के एंटनी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया और वह 10 जनपथ मुलाकात करने पहुंचे हुए हैं। एंटनी गांधी परिवार के काफी करीबी नेताओं में से एक हैं। वह मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में वह रक्षा मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह केरल के सीएम भी रह चुके हैं।
![]() कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य ए के एंटनी 10 जनपथ पहुंचे |
जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच सोनिया गांधी उनके साथ उम्मीदवार के नामों पर चर्चा कर सकती हैं और उनकी राय ले सकती हैं।
राजस्थान सियासी घटनाक्रम बाद सोनिया गांधी भी इस मसले को सुलझाने में जुटी हुई हैं। हाल ही में राजस्थान में दो ऑब्जर्वर अजय माकन और मलिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद राजस्थान के तीन नेताओं पर कार्रवाई भी हुई।
इसके साथ ही ए के एंटनी अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी हैं, हालांकि वह 2 साल पहले ही सक्रिय राजनीति से दूर हो गए और दिल्ली छोड़ गए जब भी राजनीति में रहे तो सोनिया गांधी के करीबी माने गए और कोर ग्रुप कमेटी का हिस्सा रहे।
| Tweet![]() |