दिल्ली के पॉश इलाके में महिला से लूटपाट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार
Last Updated 17 Aug 2022 12:48:22 PM IST
दक्षिण दिल्ली के पॉश ग्रेटर कैलाश-1 एम ब्लॉक बाजार से सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार हमलावर एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं और उसका बैग छीन कर भाग जाते हैं। वीडियो 30 जुलाई का बताया जा रहा है।
![]() |
वीडियो में दिख रही पीड़िता की पहचान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली शाहिदा बजाज के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ दिल्ली आई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी।
30 जुलाई को जब वह अपने पति के साथ होटल वापस जा रही थी, तो बाइक पर सवार दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
"आरोपी ने उसका बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान वह सड़क पर गिर गई। महिला के पति और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर उसका कीमती सामान लूट कर भाग चुके थे।"
इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
| Tweet![]() |