तिरंगामय हुआ दिल्ली विश्वविद्यालय, छात्रों-अध्यापकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Last Updated 10 Aug 2022 04:02:10 PM IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भारत की आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ‘नॉर्थ कैंपस’ में रैली निकाली।


तिरंगा यात्रा

रैली के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह की अगुवाई में इन लोगों ने चार किलोमीटर की दूरी तय की। ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और वे नारे लगा रहे थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर गांधी प्रतिमा से यह यात्रा निकली। ‘तिरंगा यात्रा’ के आयोजक डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर पंकज अरोड़ा ने कहा कि इसका मकसद राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगौरव एवं अपनेपन का भाव पैदा करना है।

विश्वविद्यालय परिसर में सात जगहों पर 20 फुट के खंभों पर राष्ट्रध्वज फहराया गया है।
 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment