दिल्ली में रसायन के गोदाम में आग, पांच दमकलकर्मी अस्पताल में भर्ती
Last Updated 04 Jun 2022 01:02:10 PM IST
दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में रसायन के एक गोदाम में लगी आग को बुझाने के दौरान सांस लेने में समस्या होने पर पांच दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
![]() |
दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना शुक्रवार रात नौ बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान दिल्ली दमकल सेवा के पांच कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक दमकलकर्मी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
| Tweet![]() |