दिल्ली में 13वीं बार बढ़े CNG के दाम

Last Updated 22 May 2022 03:22:18 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सीएनजी की कीमतों में दो रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई।


दिल्ली में 13वीं बार बढ़े CNG के दाम

इसके साथ ही पिछले दो महीने में सीएनजी के दामों में 13वीं बार वृद्धि की जा चुकी है।

सीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमत 73.61 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.61 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

कीमतों में सात मार्च के बाद से यह 13वीं बढ़ोतरी है। इस दौरान कुल मिलाकर सीएनजी की कीमत 19.60 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है।

पिछले एक साल में कीमतों में 32.21 रुपए प्रति किलोग्राम या 60 फीसदी तक की वृद्धि हो चुकी है। वैसे घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह 45.86 रुपए प्रति एससीएम के भाव पर बनी हुई है।

आईजीएल के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि निकट भविष्य में भी कीमतें ऊंची बनी रहने का अनुमान है क्योंकि प्राकृतिक गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतें भी उच्च स्तर पर हैं।

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के अनुसार मुंबई में सीएनजी की कीमत 76 रुपए प्रति किलोग्राम है।

सीएनजी की कीमतों में अलग-अलग शहरों में लगने वाले स्थानीय करों के कारण अंतर होता है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment