एकीकृत दिल्ली नगर निगम के स्पेशल ऑफिसर बने अश्विनी कुमार, ज्ञानेश भारती बनाए गए कमिश्नर

Last Updated 20 May 2022 06:12:14 PM IST

केंद्र ने शुक्रवार को आईएएस अधिकारियों अश्विनी कुमार और ज्ञानेश भारती को क्रमश: एकीकृत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का विशेष अधिकारी और आयुक्त नियुक्त किया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।


एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार पुडुचेरी के मुख्य सचिव थे।

भारती एजीएमयूटी कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त हैं।

आदेश के मुताबिक, ये नियुक्तियां 22 मई से प्रभावी होंगी जब तीनों नगर निगमों का एकीकरण होगा।

केंद्र ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों का 22 मई को औपचारिक तौर पर विलय होगा।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment