मुंडका अग्निकांड की जिम्मेदार भाजपा : आतिशी
आप नेता आतिशी ने कहा कि मुंडका अग्निकांड की जिम्मेदार भाजपा है।
![]() आप नेता आतिशी |
भाजपा की नार्थ एमसीडी गैर कानूनी तौर पर लाइसेंस देकर लालडोरा क्षेत्र में भाजपा नेता से फैक्टरी चलवा रही थी। भाजपा बताए कि कानून के मुताबिक लाल डोरा एक्सटेंशन में कमर्शियल गतिविधि संचालित नहीं हो सकती तो भाजपा नेता मनीष लाकड़ा को लाइसेंस कैसे मिला।
आतिशी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 13 मई को एक बहुत बड़ी त्रासदी हुई। मुंडका की एक बिल्डिंग में आग लगी और 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इनमें से सिर्फ 8 लोगों की पहचान हो पाई है।
पूरी दिल्ली और पूरा देश जानना चाहता है कि इतनी बड़ी त्रासदी के लिए कौन जिम्मेदार है।
मुंडका की इस इमारत में कमर्शियल गतिविधि कैसे चल चल रही थी और किसने अनुमति दी थी जिसकी वजह से 27 लोगों की जान चली गई।
इस सवाल का जवाब हर दिल्ली वाले के पास है कि वहां पर अवैध निर्माण किसने करवाया।
उन्होंने कहा कि मुंडका की इस इमारत को उत्तर निगम ने व्यावसायिक गतिविधि करने की अनुमति दी।
इस इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को व्यावसायिक गतिविधि चलाने के लिए लाइसेंस दिया गया।
| Tweet![]() |