तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों में सेवाएं करीब दो घंटे तक हुईं प्रभावित
तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों पर बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।
![]() (फाइल फोटो) |
स दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब नौ बजे ट्वीट किया था, ‘‘ वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब । ’’
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें (@OfficialDMRC) March 17, 2022
Delay in services on Violet, Green and Pink lines.
Please allow for some extra time in your commute.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण हुआ।
डीएमआरसी ने करीब साढ़े 11 बजे ट्वीट करके सेवाओं के सामान्य होने की जानकारी दी। उसने ट्वीट किया, ‘‘ सेवाएं सामान्य हो गईं है। हालांकि, किसी अन्य असुविधा से बचने के लिए, अब भी प्रणाली पर नजर रखी जा रही है। ’’
| Tweet![]() |