Delhi Weather: फरवरी के पहले सप्ताह से दिल्लीवासियों को मिल सकती है ठंड से राहत, मौसम विज्ञान विभाग ने दी जानकारी

Last Updated 29 Jan 2022 01:32:36 PM IST

दिल्ली में अधिकतम तापमान 2 फरवरी से कम होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।


पूवार्नुमान से पता चला है कि 2 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

न्यूनतम तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव रहेगा।

आईएमडी ने शुक्रवार रात कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर और कोल्ड डे की स्थिति शनिवार के बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है, जबकि उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 2-4 फरवरी तक बारिश होगी।

2 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने और उसके बाद कम होने की संभावना है।

अगले चार दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि शनिवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि 1 फरवरी तक, राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य रूप से धुंध भरी सुबह के साथ आसमान साफ रहेगा।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment