दिल्ली : शीतलहर से आज भी राहत नहीं

Last Updated 17 Jan 2022 01:33:06 AM IST

रविवार चौथे दिन भी दिल्ली के लोगों को कड़ाके की ठंड और गलन से कोई राहत नहीं मिली।


दिल्ली : शीतलहर से आज भी राहत नहीं

दिन में कुछ  समय के लिए धूप खिली, लेकिन दिन ढलते ही गलन वाली सर्दी बढ़ गई। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को भी शीतलहर से किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

रविवार को सर्दी का आलम यह था कि सुबह के समय पानी की टंकी का पानी इतना ठंडा हो गया था कि ऐसा लग रहा था जैसे बर्फ  का पानी हो।

मौसम विभाग के अनुसार आज यहां का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आज यहां का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment