आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन दिल्ली में बारिश नहीं होगी: मौसम विभाग

Last Updated 20 Sep 2021 12:11:36 PM IST

दिल्ली में सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।


(फाइल फोटो)

आईएमडी ने सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मध्यम बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से कोई बारिश दर्ज नहीं की गई, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल अपने अंत के करीब है।

20 सितंबर तक, राष्ट्रीय राजधानी में 15 दिनों की बारिश हुई थी, जो 2011 के बाद से सितंबर के महीने में बारिश के अधिकतम दिन हैं।

हाल के वर्षों में, अधिकतम वर्षा सितंबर 2018 में हुई थी जब शहर में एक महीने में 14 दिनों तक वर्षा देखी गई थी।

इस बीच, पंजाबी बाग में सोमवार सुबह नौ बजे शहर की वायु गुणवत्ता वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)के साथ 'मध्यम' श्रेणी में 157 पर रही।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 'संतोषजनक', 101 और 200 'मध्यम', 201 और 300 'खराब', 301 और 400 'बहुत खराब', और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment