दिल्ली नगर निगम उप चुनाव के नतीजे घोषित

Last Updated 04 Mar 2021 05:27:07 AM IST

दिल्ली नगर निगम के घोषित उपचुनाव के नतीजों में 5 में से 4 सीट जीतकर आप ने अपना परचम लहरा दिया है। वहीं चौहान बांगर सीट बड़े अंतर से जीतने को लेकर कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है।


5 में से 4 सीट जीतकर आप ने अपना परचम लहरा दिया

भाजपा को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा अपनी परंपरागत शालीमार बाग की सीट भी गंवा बैठी है।

घोषित चुनाव परिणामों में कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग व रोहणी पर आप प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव में आप व कांग्रेस को एक-एक सीट का फायदा और भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है।
 
कल्याणपुरी सीट पर आप के धीरेंद्र कुमार ने 14302 वोट लेकर भाजपा के सिया राम को 7043 से पराजित किया। सिया राम को 7259 वोट मिले। रोहिणी में  आप के प्रत्याशी रामचंद्र ने 14328 वोट लेकर भाजपा के राकेश को 2985 वोटों से पराजित किया। राकेश को 11343 वोट मिले। इसी तरह शालीमार बाग वार्ड में पिछला चुनाव हार गई  आप  प्रत्याशी सुनीता मिश्रा को चुनाव लड़ाना सही साबित हुआ ।

सुनीता मिश्रा ने 9764 वोट  लेकर भाजपा प्रत्याशी सुरभि जाजू को 2705 वोटों से पराजित किया। सुरभि को 7059 वोट मिले। चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर अहमद ने 10642 वोटों के बड़े अंतर से आप के प्रत्याशी इशराक खान को पराजित किया। जुबेर अहमद को जहां 16203 वोट मिले, वहीं इशराक खान को  5561 वोट मिले।

इशराक खान आप के पूर्व विधायक रह चुके हैं। त्रिलोकपुरी सीट से आप के प्रत्याशी विजय कुमार ने 12845 वोट लेकर भाजपा के ओमप्रकाश को 4986 वोटों के अंतराल से पराजित किया। ओम प्रकाश को 7859 वोट ही मिले।

एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment