गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल विमान

Last Updated 18 Jan 2021 05:59:34 PM IST

भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने सोमवार को दी।


राफेल लड़ाकू विमान

‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है, उसके बाद कलाबाजी खाते हुए फिर एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है।     

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा, ‘‘फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान द्वारा ‘वर्टिकल चार्ली फाम्रेशन’ से होगा।’’       

विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने ने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment