अमृता धवन बनीं दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष

Last Updated 25 Sep 2020 05:46:18 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष ने अमृता धवन को दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।




अमृता धवन बनीं दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया जा चुका है, इसलिए अमृता धवन को प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष रहीं अमृता धवन एनएसयूआई में काफी दिनों तक सक्रिय थीं जिसके बाद प्रवक्ता के तौर पर भी सक्रिय रही हैं।

पूर्व में डूसू की अध्यक्ष व एनएसयूआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है। इस युवा चेहरे को दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से पार्टी के महिला विंग को मजबूती मिलेगी।

अमृता धवन 2012 में निगम पाषर्द चुनी गई व 2013 में दिल्ली विधान सभा का चुनाव भी लड़ा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment