किसानों के विरोध को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी

Last Updated 21 Sep 2020 06:36:03 AM IST

तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों के विरोध को देखते हुए दिल्ली की अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।




किसानों के विरोध को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी

ऐहतियात के तौर पर सिंघू सीमा और जीटी-करनाल रोड समेत कई सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। आशंका है कि आसपास के राज्यों के किसान अपना विरोध जताने के लिए दिल्ली आ सकते हैं। दरअसल, विभिन्न किसान संगठनों ने इन विधेयकों पर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पंजाब और हरियाणा के साथ लगी सीमाओं पर नजर रख रहे हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए व्यवस्था की गई है।’’

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर भी ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के प्रवेश को रोकने के लिए गाजीपुर और अशोक नगर की ओर सुरक्षा बलों की दो कंपनियां तैनात की गई हैं।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर एहतियात के तौर पर सीमा चौकियां बनाई हैं। हमारी टीमें अलर्ट पर हैं।’

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment