दिल्ली में नए सिरे से सीरो सर्वे शुरू

Last Updated 01 Sep 2020 04:49:39 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को नए सिरे से सीरो-प्रीविलेंस सर्वे शुरू किया गया। इसके तहत कोविड-19 स्थिति का विश्लेषण करने के लिए सभी 272 नगरपालिका वार्डों को कवर किया जाएगा।


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया सात दिनों तक चलेगी और इसमें 17,000 प्रतिनिधि नमूनें एकत्रित किए जाएंगे।     

इससे पहले एक अगस्त से सात अगस्त के बीच किए गए सर्वे में पाया गया था कि राष्ट्रीय राजधानी में 29.1 प्रतिशत लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षी (एंटी बॉडीज) विकसित हो गए हैं।     

जैन ने कहा, ‘‘आज नए सिरे से सीरो-प्रीविलेंस सर्वे शुरू किया गया। इस बार यह वार्ड आधारित होगा और दिल्ली में सभी 272 वार्डों को कवर किया जाएगा, साथ ही दो विधानसभा इलाकों को भी। एक सप्ताह के अंदर नमूने लिए जाएंगे। इसके नतीजे सात से 10 दिन में आएंगे।’’    

मंत्री ने कहा कि इससे पहले जिला स्तर पर सर्वे किया गया था। लेकिन इस बार शहर में कोविड-19 की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए वार्ड स्तर पर सर्वे किया जाएगा।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment