दरिंदगी की शिकार पीड़िता के लिए 24 घंटे अहम, एक आरोपी गिरफ्तार

Last Updated 07 Aug 2020 02:34:04 AM IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 12 साल की बच्ची जिंदगी से जूझ रही है। निर्भया जैसी दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची की हालत अति गंभीर लेकिन स्थिर बताई गई।


दरिंदगी की शिकार पीड़िता के लिए 24 घंटे अहम, एक आरोपी गिरफ्तार

डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के जीवन के लिए अगले 24 घंटे अहम् है। उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।

उसकी मल्टीपल फ्रैक्चर के साथ ही सदमे में है। डाक्टरों ने कहा कि उसके साथ सेक्सुअल असॉल्ट की कोशिश हुई। बच्ची ने विरोध किया तो उसकी हत्या की कोशिश हुई। हिप्स व सिर में गंभीर चोटें हैं।

इस बीच इसमामले में पुलिस ने एक आरोपी किशन (33) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। इसके बाद उसने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि उस पर पहले से हत्या व हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है।

आरोपी मंगोलपुरी का रहना वाला है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश और पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment