दिल्ली : देरी से आने पर 36 पुलिसकर्मी निलंबित
दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले में देरी से आने पर 36 पुलिसकर्मिंयों को निलंबित कर दिया गया।
दिल्ली : देरी से आने पर 36 पुलिसकर्मी निलंबित |
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिन पुलिसकर्मिंयों पर गाज गिरी है, वह ड्यूटी पर लेट लतीफ आते थे। इनमें ऐसे भी पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो ड्यूटी पर एक घंटे देर से आए थे।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिले के पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने सभी पुलिसकर्मिंयों को समय पर ड्यूटी पर आने को कहा था, इसके बावजूद पुलिसकर्मी देर से आ रहे थे। इससे नाराज होकर उन्होंने कार्रवाई की।
इस तरीके की बड़ी कार्रवाई जिले में अब से पहले शायद कभी नहीं हुई होगी, जहां एक साथ 36 पुलिसकर्मिंयों को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दरअसल जिले में रिजर्व पुलिस फोर्स बुलाई गई थी, जिसमें सख्त आदेश दिए गए थे कि कोई भी व्यक्ति देर से नहीं आएगा, लेकिन बावजूद इसके ड्यूटी पर आने में रिजर्व पुलिस फोर्स के पुलिसकर्मिंयों को देरी हुई।
| Tweet |