दिल्ली मेें कोरोना के मामले 83 हजार के पार

Last Updated 29 Jun 2020 12:16:45 AM IST

राजधानी में 24 घंटे में 2,889 नए संक्रमित सामने आए। 65 मरीजों की मौत हुई और 3,306 स्वस्थ हुए। इस दौरान 20,080 लोगों की जांच हुई।


एलएनजेपी अस्पताल के कोविड वार्ड में लाया गया कोरोना संदिग्ध मरीज। फोटो : मुकेश कुमार

राहत की बात यह रही कि शनिवार की तरह रविवार को भी कोरोना का आंकड़ा 3 हजार से कम दर्ज किया गया। वहीं डिस्चार्ज होने वालों की संख्या शनिवार की अपेक्षा 10 फीसद तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रविवार सायं जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों के दौरान दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83,077 हो गई। अब तक इस संक्रमण से 2,623 मृत्यु हो चुकी है, जबकि 52,607 संक्रमित  स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 4,98,416 लोगों की जांच की जा चुकी हैं। प्रति 10 लाख की आबादी पर 26 हजार 232 लोगों की जांच की गई।

अस्पतालों की स्थिति :  बुलेटिन के अनुसार शनिवार सायं  28329 एक्टिव केस थे। इस दौरान 17,148 लोग होम आइसोलेशन में थे। कोविड के अस्पतालों में 6,014 मरीज उपचाराधीन हैं, वहीं 1558 संक्रमित कोविड केयर सेंटर में और 238 संक्रमितों को कोविड हेल्थ सेंटर में रखा गया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment