दिल्ली में मिले अब तक सर्वाधिक 427 मामले

Last Updated 04 May 2020 12:40:40 AM IST

रेड जोन में तब्दील राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान 427 कोरोना पॉजिटिव केस आए। इसके साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 4549 पहुंच गई है।




दिल्ली में मिले अब तक सर्वाधिक 427 मामले

24 घंटे के दौरान इतनी ज्यादा संख्या में अब तक का यह पहला सर्वाधिक आंकड़ा है। राहत वाली बात यह है कि 24 घंटे के दौरान इस दौरान एक भी म़ृत्यु नहीं हुई है।

अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 64 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1362 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 106 लोगों 24 घंटे के दौरान अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment