राजधानी में कल से हो सकता है शटडाउन

Last Updated 22 Mar 2020 04:21:47 AM IST

राजधानी में पिछले 24 घंटे में छह और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन नए मरीजों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 26 पहुंच चुकी है।


राजधानी में कल से हो सकता है शटडाउन

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर रविवार को जनता कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम रहे तो सोमवार से दिल्ली को भी शट डाउन किया जा सकता है।
इसके अलावा शनिवार शाम तक 10 हजार से ज्यादा दिल्ली वालों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के ही अनुसार 10,464 लोग इस वक्त होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली सरकार  के अनुसार चार अस्पतालों में करीब 101 संदिग्धों को भर्ती किया गया है। इसके तहत आरएमएल में 26, सफदरजंग में 40, लोकनायक में 25, आरजीएसएस हास्पिटल में 10 है। कोरोना वायरस जिन 26 लोगों में पोजिटिव पाए गए हैं उनका इलाज सफदरजंग में किया जा रहा है।

दो दिन में 12 मरीज मिलने से हड़कंप : राजधानी दिल्ली में पिछले 48 घंटे कोरोना वायरस के पीड़ितों के मामले में ज्यादा खतरनाक दिन बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2 दिनों में 12 नए लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संख्या कम होने की बजाय बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर आला अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है।

दरअसल, 19 मार्च तक राजधानी में जहां सिर्फ 14 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी लेकिन पिछले दो दिनों में यह आंक ड़ा 90 फीसद तक बढ़ गया। दिल्ली सरकार, केंद्रसरकार द्वारा दिल्लीवासियों के लिए प्रारंभ की गई कोरोना वायरस को लेकर हेल्पलाइन नंबरों पर तेजी से फोन कॉल की संख्या भी बढ़ गई है।

4 लोग ठीक होकर घर गए : राहत वाले तथ्य ये भी है कि राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में बने पृथक केंद्र में अब तक भर्ती किए गए कोरोना पोजिटिव सभी मामलों में से 4 उपचार के बाद स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। अब तक सामने आए कोरोना संक्रमित 26 लोगों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment